वेट लॉस के लिए कौन सी डायट बेस्ट? हफ्ते में 2 दिन फास्ट या रोजाना 16 घंटे, जानें वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने के पॉप्युलर तरीकों में से एक है। हाल ही में टीवी ऐक्टर राम कपूर ने भी इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए अपना 30 किलो वजन कम किया, इसके बाद से लोग इसकी ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग का मतलब है खाने और फास्टिंग के बीच अल्टरनेट साइकल। यह दो तरह की होती है। 16:8 और 5:2।इन दोनों ही टाइप का मकसद स्पेसिफिक टाइम पर खाकर वजन कम करना है। 16:8 में आप 24 घंटे में सिर्फ 8 घंटे खाते हैं और 16 घंटे फास्ट करते हैं। वहीं 5:2 में आप पूरे हफ्ते में 5 दिन नॉर्मल तरीके से खाना खाते हैं और 2 दिन फास्ट करते हैं।लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग से तो खासे प्रभावित हैं लेकिन इस बात पर कन्फ्यूज हैं कि इनमें से कौन सा तरीका वजन कम करने में ज्यादा कारगर है।आप वजन कम करना चाहते हैं तो जाहिर सी बात है कि ऐसा तरीका अपनाना चाहेंगे जो सबसे ज्यादा असरदार हो। 5:2 डायट में आप जिन दो दिन फास्ट करते हैं उन दिनों में अपना कैलरी इनटेक सिर्फ 500 रखना होता है और बाकी 5 दिन लगभग 2000 कैलरी वाली बैलेंस्ड डायट।इस डायट की मुश्किल यह है कि आप अगर वर्किंग हैं तो आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। साथ ही आप जो खा रहे हैं उसमें कैलरी काउंट करना भी मुश्किल होता है।16:8 डायट थोड़ी आसान है। इसमें आप 8 घंटे तक कुछ भी खा सकते हैं और 16 घंटे आपको फास्ट रहना होता है। इसमें अच्छी बात यह है कि रात का टाइम सोने में निकल जाता है तो लगभग 8 घंटे आपको पता नहीं चलेंगे। यह थोड़ी आसान है इसलिए आप इसे पूरे हफ्ते आसानी से कर सकते हैं। आप चाहें तो पहले 12 घंटे फास्ट करने से शुरुआत कर सकते हैं।यहां जानें, फटाफट वजन घटाने के आसान तरीकेवेट लॉस के लिए लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग, मेडिटेरियन डायट और पालीओ डायट का सहारा लेते हैं, लेकिन एक स्टडी में साबित हुआ है कि डायट्स को फॉलो करने वाले ज्यादातर लोग इन्हें जल्दी छोड़ भी देते हैं। स्टडी में यह भी सामने आया कि अगर व्यक्ति ऐसे डायट प्लान को चुने जो उसे सबसे ज्यादा सूट करे तो न सिर्फ वह डायट को ज्यादा लंबे समय तक फॉलो करता है बल्कि इससे उसे वेट लॉस के साथ ही हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद मिलती है।इस स्टडी को यह पता लगाने के उद्देश्य से किया गया था कि वजन कम करने की इन सबसे पॉप्युलर तीन डायट में से कौन सी डायट सबसे असरदार साबित होती है। इसके लिए प्रतिभागियों को अपने अनुसार डायट प्लान चुनने की आजादी दी गई थी। ऑटैगो यूनिवर्सिटी द्वारा 250 लोगों पर की गई इस स्टडी में 54 प्रतिशत ने फास्टिंग डायट, 27 प्रतिशत ने मेडिटेरियन डायट और 18 प्रतिशत ने पालीओ डायट को चुना था।स्टडी में यह सामने आया है कि वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका सबसे ज्यादा असरदार साबित हुआ। इस तरह की डायट में फीमेल अपनी एनर्जी इनटेक को 500 Kcal (kilocalories) और मेल्स 600 Kcal तक रोक लेते हैं।स्टडी की को-ऑर्थर डॉक्टर मेलिसा रॉय के मुताबिक, मेडिटेरियन डायट को फॉलो करने वाले प्रतिभागियों में मॉडेस्ट वेट लॉस देखा गया। इनका ऐवरेज वेट लॉस दो से चार किलो था, लेकिन इस डायट से सबसे बड़ा बेनिफिट ब्लड शुगर लेवल और बीपी पर होता दिखा। मेडिटेरियन डायट से ब्लड शुगर लेवल के स्टेबल होने और ब्लड प्रेशर की समस्या में भी सुधार नोट किए गए। वहीं कुछ लोगों को पालीओ डायट वजन कम करने और हेल्थ में सुधार के लिहाज से सबसे ज्यादा सूट होती दिखी।डॉक्टर रॉय ने बताया कि, 'यह स्टडी इस बात को साबित करती है कि कोई भी एक डायट को सही नहीं माना जा सकता है। डायट को लेकर कई ऑप्शन्स हैं जो अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग असर करती है।' उन्होंने बताया कि स्टडी से पहले प्रतिभागियों को डायट से जुड़ी जानकारी दी गई थी। इससे फायदा होता दिखने पर कई लोगों ने स्टडी खत्म होने पर भी डायट को फॉलो करना जारी रखा और इससे उन्हें अपनी सेहत में सुधार महसूस हुआ। डॉक्टर रॉय ने कहा कि बेस्ट डायट वह है जिसमें हेल्दी फूड आहार का हिस्सा बने और जो व्यक्ति को बेस्ट सूट करे।
Source: Navbharat Times January 24, 2020 05:03 UTC