स्कॉटलैंड / 55 साल पहले 415 रुपए में खरीदा गया शतरंज का मोहरा 6 करोड़ रुपए में नीलाम - News Summed Up

स्कॉटलैंड / 55 साल पहले 415 रुपए में खरीदा गया शतरंज का मोहरा 6 करोड़ रुपए में नीलाम


Dainik Bhaskar Jul 04, 2019, 08:14 AM ISTएडिनबरा. लंदन में 2 जुलाई को 12वीं सदी के शतरंज के एक मोहरे की नीलामी की गई। 55 साल पहले 6 डॉलर (करीब 415 रुपए) में खरीदा गया शतरंज का मोहरा 6 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ। मोहरे को स्कॉटलैंड के एक व्यक्ति ने 1965 में खरीदा था। परिवार को पिछले ही महीने अलमारी से मिला। आर्ट डीलर कंपनी सोदबी के जरिए नीलाम हुए मोहरे के खरीदार का नाम उजागर नहीं हुआ।परिवार के प्रवक्ता ने बताया था कि यह मोहरा पिछले 55 साल से अलमारी में रखा हुआ था। दादा के निधन के बाद दादी ने यह अपनी विरासत के रूप में परिवार को दिया है। यह 12वीं सदी का मोहरा है।यह मोहरा 3.5 इंच लंबा है। दाढ़ी वाले व्यक्ति के इस मोहरे के दाएं हाथ में एक तलवार जैसा हथियार और बाएं हाथ में ढाल है। परिवार को नीलामी में उम्मीद के मुताबिक ही कीमत मिली। परिवार ने नीलामी में 7 करोड़ रु. मिलने की उम्मीद जताई थी।जानकारों की मानें तो यह उन 93 मोहरों में से एक है, जो 1831 में मिले थे। अनुमान के मुताबिक, इन सभी 93 मोहरों को 12वीं या 13वीं सदी में बनाया गया होगा। यह सभी वॉलरस के दांत से बने हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */