स्कूलों में कमरे बनवाने में घोटाले के आरोप पर मनीष सिसोदिया ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस - News Summed Up

स्कूलों में कमरे बनवाने में घोटाले के आरोप पर मनीष सिसोदिया ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा बनाए गए स्कूलों के कमरे को लेकर फर्जी आरोपों के लिए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और उनकी पार्टी के सहयोगियों विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है . शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने उनसे लिखित माफीनामे की मांग की है और कहा है कि अन्यथा वह आपराधिक मानहानि के लिए मुकदमा सहित कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगे. दिल्ली में इलाज के लिए आए मजबूर लोग रोजी-रोटी का कुछ इस तरह करते हैं इंतजामउपमुख्यमंत्री ने अपने वकील मोहम्मद इरसाद के जरिए नोटिस भेजा है . तिवारी और अन्य नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों के कमरे बनाने में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है . तिवारी ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए दावा किया था कि आप सरकार ने 2892 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों के 12,782 कमरों का निर्माण कराया जबकि इसके लिए महज 800 करोड़ रुपये की जरूरत थी .


Source: NDTV July 03, 2019 20:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */