जल संरक्षण की पहल : अब वर्षा जल बहाव की दिशा में बनाए जाएंगे तालाब Varanasi news - News Summed Up

जल संरक्षण की पहल : अब वर्षा जल बहाव की दिशा में बनाए जाएंगे तालाब Varanasi news


जल संरक्षण की पहल : अब वर्षा जल बहाव की दिशा में बनाए जाएंगे तालाब Varanasi newsवाराणसी, जेएनएन। गहराते पेयजल संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संचयन पर जोर दिया है। उन्होंने सरकारी स्तर पर हो रहे प्रयास को तेज करने का निर्देश देते हुए गांव के लोगों से गुजरात के पोरबंदर स्थित महात्मा गांधी के आवास को देखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के आवास में ऐसी टंकी बनी है जिसमें बारिश का पानी संचित होता है। उन्होंने हर गांव में जल संचयन को बढ़ावा देने की अपील की। इसी क्रम में सरकार की ओर से बड़ी योजना शुरू हुई जो दैनिक जागरण के आधा गिलास पानी अभियान के उद्देश्य को पूरा कर रही। जल संरक्षण के लिए गांव के लिए भी योजनाएं बनी हुई हैं।उन पर एकबार फिर सरकार की ओर से ध्यान दिया जा रहा है। पानी का पूरा उपयोग व संरक्षण हो इसके लिए 2212.71 लाख की योजना सरकार ने बनाई है। इससे खेत से लेकर गांवों के तालाबों तक में पानी को संरक्षित किया जाएगा। इसके तहत इस बार कार्य की पद्धति में बदलाव लाया गया है। पिछले दिनों देखने में आया था कि मनरेगा के तहत तालाब तो खोदे गए लेकिन पूरी बारिश बीतने के बाद भी वे भर नहीं सके। इसका कारण था कि उसमें पानी जाने का रास्ता ही नहीं था या फिर ऊंचाई पर थे। इस कारण अब चाहे तालाब बनाना हो या नाली पहले यह देखा जाएगा कि गांव और खेत का पानी किस दिशा में जा रहा है। नालियों को बहाव की दिशा में तो तालाब को भी उसी के निचले भाग में बनाया जाएगा।देखा जाएगा कि गांव में पानी लगने का कौन-कौन स्थान है। इससे उनमें पानी भरना सुनिश्चित हो सकेगा। इसी के साथ खेतों में मेड़बंदी कर पानी रोका जाएगा। जहां संभव होगा और स्थान उपलब्ध होगा वहां शॉक पिट, छिद्रयुक्त ड्रम आदि विधियों से वाटर रिचार्ज किया जाएगा। आवंटित धन को तो इन विधियों पर खर्च किया जाएगा साथ ही लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित की जाएगी। जो लोग सक्षम हैं उनसे कहा जाएगा कि वे अपने खर्च पर विधियों को अपनाएं। इसके साथ ही इसमें सामाजिक संगठन जागरूकता को लेकर सहयोग करें।पानी बर्बादी पर करें शिकायत -जलकल कंट्रोल रूम 8935000976'दैनिक जागरण' आपके साथ यदि आप जल बचाने के लिए अभिनव पहल कर रहे हैं तो 'दैनिक जागरण' के वाट्सएप नंबर 7705994433, 9415202667 व मेल varanasi@vns.jagran.com पर साझा कर सकते हैं। इस पते पर पानी बर्बादी की फोटो भी भेज सकते हैं, जिसे जलकल विभाग के माध्यम से निस्तारित कराने की कोशिश की जाएगी।जागरण को मिल रहीं शिकायतें-लेबर चौराहे के पास पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी।-चंदुआ सट्टी के पास पाइप में लीकेज से पेयजल आपूर्ति ठप-रामापुर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।-बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी के सामने विद्युत उपकेंद्र के सामने लीकेज।-लक्ष्मणपुर के शारदा विहार कालोनी में कुछ दिनों से पाइपलाइन में लीकेज है।


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 20:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */