सोशल मीडिया: नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने लगे 'जय श्री राम' के नारे, भड़कीं स्वरा भास्कर बोलीं- हिंदू होने पर हूं शर्मिंदा - News Summed Up

सोशल मीडिया: नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने लगे 'जय श्री राम' के नारे, भड़कीं स्वरा भास्कर बोलीं- हिंदू होने पर हूं शर्मिंदा


1 of 5स्वरा भास्कर - फोटो : Social mediaस्वरा भास्कर ने लिखा- "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। As a Hindu I’m ashamed! https://t.co/26OfIqTeHO — Swara Bhasker (@ReallySwara) October 22, 2021 सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो हैं स्वरा भास्कर। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। स्वरा अपने खुले विचारों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है।स्वरा भास्कर ने लिखा- "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं।2 of 5swara bhaskar - फोटो : Social Mediaक्या है मामलाशुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं।3 of 5स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswaraएक यूजर ने लिखा- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला? एक अन्य ने लिखा- तुम हिंदू हो हमें तो इस बात से शर्म आती है। कई लोगों ने उनको इस ट्वीट के लिए हिन्दू विरोधी कहते हुए निशाना साधा है। कई लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म छोड़ देने तक की बात कह दी है।4 of 5swara bhaskerइससे पहले स्वरा तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने लिखा था, ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'5 of 5स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडियाऐसा नहीं कि स्वरा ने पहली बार हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर इस तरह की बात कही हो। स्वरा अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं।


Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */