Hindi NewsLocalRajasthanJaipurFiring In Mansarovar Jaipur By Two Bike Riders On Mobile Shop Owner, Returning Home From The Car, The Miscreant Fired Three Bulletsचेन नहीं लूट पाए तो व्यापारी पर किए तीन फायर: कार से घर लौट रहे युवक पर मारा झपट्टा, फायरिंग के बाद भागकर बचाई जानजयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकडेमो फोटोजयपुर के मानसरोवर इलाके में मोबाइल शॉप चलाने वाले एक व्यवसायी से चेन लूटने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने व्यवसायी पर तीन फायर भी किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना 20 अक्टूबर की है, लेकिन पुलिस थाने में केस शुक्रवार को दर्ज कराया गया।पत्रकार कॉलोनी रोड पर पार्थ सारथी रेसीडेंसी में रहने वाले शिव कुमार शर्मा (28) ने केस दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वह मोबाइल शॉप चलाता है। 20 अक्टूबर की रात 10:30 बजे अपनी कार लेकर दुकान से घर लौट रहा था। इस बीच वह गाड़ी रोककर टॉयलेट करने उतर गया।जैसे ही कार में आकर बैठने लगा, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आकर रुके। इनमें से एक युवक बाइक से उतर कर शिव कुमार के पास आया। उसके गले पर चेन लूटने के इरादे से हाथ डाला। इस पर शिव कुमार खुद को बचाते हुए चिल्लाया। तब बदमाश पीछे हट गया और दूर खड़े एक अन्य बदमाश ने फायरिंग कर दी। तीन फायर किए गए, गनीमत रही कि तीनों गोली उसे नहीं लगी।तीन बार फायरिंग की, हर बार बच निकला युवकयुवक चिल्लाने लगा तो दूर खड़े एक बदमाश ने रिवॉल्वर निकाल ली और फायरिंग कर दी। तभी कार में मौजूद शिव कुमार शर्मा सीट पर पीछे हो गया। इससे एक गोली शिवकुमार को लगने के बजाय सीधे निकल गई। बदमाश ने दूसरी बार गोली चलाई, जो गेट में जाकर लगी।तीसरी बार फायरिंग करने पर कार में पीछे का शीशा टूट गया। कारतूस कार में सीट पर गिर गया। इस बीच शिव कुमार गाड़ी स्टार्ट कर जान बचाते हुए भाग निकला। वारदात के बाद घर पहुंचा। परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद शुक्रवार शाम मानसरोवर थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसकी जांच एएसआई सुभाष चंद को सौंपी गई है।पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेजघटना 20 अक्टूबर की है। घटना के बाद व्यवसायी डरा हुआ था। परिजनों की समझाइश के बाद व्यवसायी ने शुक्रवार देर शाम मानसरोवर थाने में मामला दर्ज कराया है। सामने आया कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। सुनसान जगह पर पत्रकार कॉलोनी रोड पर वारदात को अंजाम दिया। जानलेवा हमले का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस इसके लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
Source: Dainik Bhaskar October 23, 2021 08:36 UTC