Gold Silver Rate Today 24 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है।Gold Silver Rate Today 24 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 139,513 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते सोमवार को यह 139,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 56 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 138,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 56 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि सोमवार को इसकी कीमत 139,010 रुपये थी।वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज मंगलवार को 127,794 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 127,845 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 51 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 580 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और यह 139,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।आज का चांदी का भाव आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 220353 रुपये है। इससे पहले बीते सोमवार को यह 219,260 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 1,093 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 221,800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 4140 रुपये की तेज गिरावट देखी गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताओं और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव ₹1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुला और कारोबार के दौरान गिरकर ₹1,36,762 के स्तर तक पहुंच गया। इस तरह सोने में करीब 2% की इंट्राडे गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी की कीमतों में और तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी ₹9,474 यानी 4.21% टूटकर ₹2,15,693 प्रति किलोग्राम पर आ गई।
Source: NDTV March 24, 2026 22:24 UTC