सोना ₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; गेहूं पर MSP ₹150 बढ़ी, दाम ₹2,425 क्विंटल - News Summed Up

सोना ₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; गेहूं पर MSP ₹150 बढ़ी, दाम ₹2,425 क्विंटल


Hindi NewsBusinessBusiness News Update; Share Market, Gold Silver All Time High, Petrol Diesel Price, DA Hikeसोना ₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; गेहूं पर MSP ₹150 बढ़ी, दाम ₹2,425 क्विंटलनई दिल्ली 1 दिन पहलेकॉपी लिंककल की बड़ी खबर गोल्ड से जुड़ी रही। सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 623 रुपए बढ़कर 76,553 रुपए हो गया। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी की गई है।कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर...शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।इंफोसिस-विप्रो के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे।हुंडई इंडिया के IPO का आज आखिरी दिन है।पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें...1. ₹76,553 के ऑल टाइम हाई पर सोना:इस साल अब तक 13,201 रुपए महंगा हुआ, साल के आखिर तक ₹78 हजार तक जा सकता हैसोना 16 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 623 रुपए बढ़कर 76,553 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 75,930 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोना इस साल अब तक 13,201 रुपए महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2024 को इसका भाव 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम था।वहीं, चांदी की कीमत में भी बढ़त रही। ये 1,712 रुपए बढ़कर 91,512 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे एक दिन पहले चांदी 89,800 रुपए पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...2. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी: दिवाली से पहले ये 50% से बढ़कर 53% हुआ, 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदाकेंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी की गई है। बुधवार (16 अक्टूबर) को हुई कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। दिवाली से पहले हुई इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है।इसका फायदा करीब 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशनर्स को होगा। DA हर 6 महीने में बढ़ता है। बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई से लागू होगा। यानी, कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...3. गेहूं पर MSP ₹150 बढ़ी, दाम ₹2,425 क्विंटल: सरसों-तिलहन में ₹300 का इजाफा; चना, मसूर, जौ और कुसुम में भी बढ़ोतरीकेंद्र सरकार ने बुधवार, 16 अक्टूबर को रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया। सबसे ज्यादा इजाफा सरसों-तिलहन में 300 रुपए किया गया। गेहूं में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। इस तरह गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपए क्विंटल हो गया है। जौ, चना, मसूर, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।रबी फसल की बुआई लौटते मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ हैं।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...4. देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाएगी BEML: ₹867 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला, रोटेटिंग चेयर और ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा; 2026 तक डिलीवरी होगीरेल, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी BEML पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के कोच बनाएगी। कंपनी को इसके लिए 867 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट इंटिगरल कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई ने दिया है। जापान से बुलेट ट्रेन खरीदने की डील नतीजे तक नहीं पहुंचने के बाद भारतीय रेलवे ने इसे देश में ही बनाने का फैसला लिया था।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...5.


Source: NDTV October 17, 2024 11:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...