खास बातें सन 1984 के सिख दंगों को लेकर सैम पित्रोदा के बयान पर हुई तीखी प्रतिक्रिया पित्रोदा ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया बीजेपी ने सैम पित्रोदा के बयान की कड़ी आलोचना की थीसन 1984 के सिख दंगों (Sikh Riots) को लेकर कांग्रेस (Congress) के नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने माफी मांग ली है. पित्रोदा ने कहा है कि उनकी हिंदी खराब है. सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने कहा कि बीजेपी (BJP) सरकार ने क्या किया और क्या दिया? आपने पिछले 5 साल में क्या किया, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया?' प्रधानमंत्री मोदी ने रोहतक की अपनी रैली में पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा.
Source: NDTV May 10, 2019 14:45 UTC