सेंसेक्स पहली बार 39000 के पार, निफ्टी 11700 के ऊपर पहुंचा - Dainik Bhaskar - News Summed Up

सेंसेक्स पहली बार 39000 के पार, निफ्टी 11700 के ऊपर पहुंचा - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 02:30 PM ISTसेंसेक्स का पिछला रिकॉर्ड 38989.65 का है, 29 अगस्त 2018 को छुआ था यह स्तरऑटो, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारीबीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 6%, वेदांता में 5% का उछालमुंबई. शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष और हफ्ते की शुरुआत रिकॉर्ड के साथ की है। सेंसेक्स 186 अंक की बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 406 प्वाइंट चढ़कर 39,078.65 पर पहुंच गया। यह अभी तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछला रिकॉर्ड 29 अगस्त 2018 का है जब सेंसेक्स ने 38,989.65 का स्तर छुआ था। निफ्टी ने आज 41 अंक ऊपर 11,665.20 से शुरुआत की। इंट्रा-डे में यह 92 प्वाइंट की तेजी के साथ 11,715.65 पर पहुंच गया।बाजार में तेजी की 3 वजहऑटो, कैपिटल गुड्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों की तेजी से भी भारतीय बाजार के सेंटीमेंट बेहतर हुए। विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लगातार पैसा लगा रहे हैं। मार्च में उन्होंने 33,980.56 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।एनएसई पर मेटल इंडेक्स में 1.64% की तेजीबीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 6% और वेदांता के शेयर में 5% का उछाल आया। एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.64% का उछाल आया।बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 4% का उछालबीएसई पर शेयर 4.04% की तेजी के साथ 134 रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को 128.80 रुपए पर बंद हुआ था। सोमवार से विजया और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय लागू हो गया है। देना बैंक और विजया बैंक की सभी शाखाएं अब बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के तौर पर काम करेंगी। विलय की योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर मिलेंगे। जबकि देना बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।9 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 38000 से 39000 तक पहुंचा14 मार्च को सेंसेक्स 37,754.89 पर बंद हुआ था। 15 मार्च को यह 38,000 के स्तर पर पहुंचा। क्लोजिंग 38,024.32 पर हुई थी। 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान यह 39,000 का स्तर पार कर गया। इस तरह 9 कारोबारी सत्रों (18 से 29 मार्च) में सेंसेक्स को 1000 अंकों का फायदा हुआ है। 16-17 मार्च को शनिवार-रविवार थे। 21 मार्च को होली की वजह से शेयर बाजार बंद रहा था।सेंसेक्स के 5 रिकॉर्ड उच्च स्तरतारीख सेंसेक्स 1 अप्रैल 2019 39,028.67* 29 अगस्त 2018 38,989.65 28 अगस्त 2018 38,938.91 27 अगस्त 2018 38,736.88 23 अगस्त 2018 38,487.63*1 अप्रैल को अब तक के कारोबार का उच्च स्तर


Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 04:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */