सेंट्रल जीएसटी का छापा: बरेली में गुटखा प्रोपराइटर के यहां शाम तक चली छापेमारी, अब मंगलवार को गोदाम होगा चेक, जमकर हुआ विरोध - News Summed Up

सेंट्रल जीएसटी का छापा: बरेली में गुटखा प्रोपराइटर के यहां शाम तक चली छापेमारी, अब मंगलवार को गोदाम होगा चेक, जमकर हुआ विरोध


सेंट्रल जीएसटी का छापा: बरेली में गुटखा प्रोपराइटर के यहां शाम तक चली छापेमारी, अब मंगलवार को गोदाम होगा चेक, जमकर हुआ विरोधबरेली 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुटखा प्रोपराइटर रामसेवक के इसी घर पर पड़ा था सेंट्रल जीएसटी का छापा। बताया जा रहा है उस समय रामसेवक घर पर नहीं थे।उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार को गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर रामसेवक भारद्वाज के प्रतिष्ठान और घर पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। टीम ने करीब पांच घंटों तक कार्रवाई की। इसक बाद भी उन्हें न घर और न ही प्रतिष्ठान किसी भी जगह स्टॉक नहीं मिला। घंटों छापेमारी के बाद टीम वापस लौट गई। टीम अब कंपनी से पता करेगी कि रामसेवक के यहां कितना स्टॉक भेजा गया था। हालांकि टीम को रामसेवक के यहां से दास लाख रुपये केस भी मिला है।रामसेवक गए हुए जागेश्वर, भाई ने किया विरोधदरअसल, गुटखा प्रोपराइटर रामसेवक इन दिनों जागेश्वर गए हुए है। उनके पीछे ही सोमवार दोपहर करीब दो बजे सेंट्रल जीएसटी की विजिलेंस टीम पहुंच गई। टीम में इंस्पेक्टर रितेश शर्मा, इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह समेत अन्य तमाम अधिकारी मौजूद थे। छापे की खबर सुनते ही रामसेवक के भाई अमित भारद्वाज पहुंच गए। उन्होंने टीम का विरोध किया। मगर टीम अपना काम करती रही। इतना ही नहीं सूचना मिलते ही राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी विशाल मेहरोत्रा, अरविंद अग्रवाल, जीतू देवनानी, भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह आदि पहुंच गए।व्यापारी नेता बोले- टीम का सहयोग होगा मगर टीम उत्पीड़न न करेव्यापारी नेताओं ने पहुंचते ही टीम का विरोध शुरू किया। जब उन्हें लगा कि टीम अब किसी की भी नहीं सुनने वाली। तो नेता विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि टीम को पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन टीम व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करेगी। इसके बाद टीम ने घर में बैठकर सभी रिकार्ड चेक किए। करीब तीन घंटे तक टीम कार्रवाई करती रही।टीम ने दुकान पर पहुंची तो दुकान मिली बंदघर की कार्रवाई पूरी होने के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम रामसेवक की कुतुबखाना स्थिति दुकान पर पहुंची। मगर दुकान बंद होने से एक होटल के कमरे में बैठकर कागज चे‌क गए। टीम ने घर और दुकान खाली होने की रिपोर्ट भी भेज दी। अब मंगलवार को गोदाम चेक किया जाएगा। इस बीच प्रोपराइटर का पूरे परिवार पर टीम की कड़ी निगरानी रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */