भोपाल में टोस्ट फैक्टरी सील: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी सील, ब्रेड-टोस्ट मैदा के सैंपल लेकर लैब भेजे - News Summed Up

भोपाल में टोस्ट फैक्टरी सील: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी सील, ब्रेड-टोस्ट मैदा के सैंपल लेकर लैब भेजे


Hindi NewsLocalMpBhopalSealed Toast Factory Running Without License, Taking Samples Of Bread toast Flour And Sent It To The Lab For Testingभोपाल में टोस्ट फैक्टरी सील: बिना लाइसेंस चल रही फैक्टरी सील, ब्रेड-टोस्ट मैदा के सैंपल लेकर लैब भेजेभाेपाल 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकभोपाल में कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक टोस्ट फैक्टरी को सोमवार को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। यह फैक्टरी बिना लाइसेंस के चल रही थी। यहां से ब्रेड-टोस्ट मैदा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गगन टोस्ट फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी में मैदा, एमसीबी पावडर, तिल व अन्य खाद्य मटेरियल का उपयोग कर टोस्ट बनाए जा रहे थे। इस दौरान टोस्ट, मैदा, तिल व एमसीबी पावडर के सैंपल लिए गए। बिना लाइसेंस की फैक्टरी में खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण होने पर उसे सील भी किया गया।अन्य फैक्टरी में भी कार्रवाईटीम ने येवन ब्रेड फैक्टरी पर भी कार्रवाई करते हुए वहां से ब्रेड व टोस्ट मैदे के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने रौनक रेस्टोरेंट से पनीर व आटा का सैंपल लिया। संचालक को नोटिस भी दिया गया है। संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़, साधना सक्सेना, अर्चना प्रभाकर, केपी तिवारी आदि शामिल थे। कुल 9 सैंपल लिए गए।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 16:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */