14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर की थी आत्महत्यासुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर दर्ज केस की सुनवाई 24 जून को होगीदैनिक भास्कर Jun 21, 2020, 05:18 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी परिवार लगातार लोगों के निशाने पर है। सुशांत की आत्महत्या के सिलसिले में रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस को करीब 11 घंटे तक बयान रिकॉर्ड करवा चुकीं हैं। अब एक हफ्ते बाद बिहार के कोर्ट में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar June 21, 2020 09:11 UTC