सुनील गावस्कर ने बताया कौन सा खिलाड़ी करेगा World Cup में कैप्टन कोहली की नैया पार - News Summed Up

सुनील गावस्कर ने बताया कौन सा खिलाड़ी करेगा World Cup में कैप्टन कोहली की नैया पार


मुंबई, पीटीआइ। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 2019 में महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सुनील गावस्कर ने कहा है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एमएस धौनी बड़ा योगदान देने वाले हैं। गावस्कर ने ऐसा इसलिए कहा है कि क्योंकि धौनी के पास अनुभव है और वे भारतीय टीम को लीड कर चुके हैं। धौनी अभी भी गेम को पढ़ते हैं। उसी के मुताबिक, वे योजना बनाते हैं, जिसमें वे सफल भी होते हैं।आइपीएल 2019 के 11 मैचों में शानदार औसत और बेहतरीन स्ट्राइकरेट से धौनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 358 रन बना चुके हैं। गावस्कर मानते हैं कि धौनी के रहते टीम इंडिया 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में अच्छे टोटल बनाएगी। सुनील गावस्कर ने कहा है, "मैं सोचता हूं कि हमारे पास टॉप ऑर्डर में तीन धमाकेदार बल्लेबाज हैं। अगर ये एकाध मैच में फ्लॉप होते हैं तो धौनी स्थिति को संभाल सकते हैं।"भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एमएस धौनी की विकेटकीपिेंग स्किल्स की भी तारीफ की है। गावस्कर ने कहा, "धौनी जैसी विकेटकीपिंग स्किल्स फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली को भी धौनी की मौजूदगी से फायदा मिलेगा क्योंकि धौनी फील्ड प्लेसमेंट अच्छी करते हैं। धौनी समय-समय पर गेंदबाजों को खासकर स्पिनर्स को बताते रहते हैं कि कहां गेंद फेंकनी और किस तरह की गेंद फेंकनी है।"साल 2011 में भारतीय टीम को बतौर कप्तान चैंपियन बनाने वाले धौनी को अब क्रिकेट का बहुत अनुभव हो चुका है। यही अनुभव टीम इंडिया को इंग्लैंड में काम आएगा। World Cup 2019 में भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इस वर्ल्ड में भारत को हर एक टीम से मैच खेलना है। वहीं, पाकिस्तान के साथ भारत का मैच 16 जून को है।Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */