Surgical Strike: कांग्रेस के बयान पर राठौर का पलटवार, कहा- मैं सेना में ही था, देखें Video - News Summed Up

Surgical Strike: कांग्रेस के बयान पर राठौर का पलटवार, कहा- मैं सेना में ही था, देखें Video


Surgical Strike: कांग्रेस के बयान पर राठौर का पलटवार, कहा- मैं सेना में ही था, देखें Videoनई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, 'फौज में तो हम थे ना, हमें पता है ना क्या हुआ और क्या नहीं हुआ'। उन्होंने आगे कहा कि सारी सेना आज भाजपा के साथ खड़ी है, ऐसे ही नहीं खड़ी हुई, हम जानते हैं कि वहां क्या होता है।देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है और हर एक पार्टी अपने कार्यकाल को अच्छा बताने में लगी हुई है। पिछले कुछ समय से सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक को लेकर देश में माहौल काफी गर्म रहा, जहां इस बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा था कि मनमोहन सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई।कांग्रेस नेता ने गुरुवार को प्रेस कॉंफ्रैंस करते हुए बड़ा दावा किया कि मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुईं थी। एक सर्जिकल स्ट्राइक 19 जून 2008 को जम्मू कश्मीर के भट्टल सेक्टर में हुई थी। एक सर्जिकल स्ट्राइक अगस्त 30 से सितंबर 1 2011 तक शारदा सेक्टर नीलम नदी घाटी में हुई थी।उन्होंने आगे बताया कि एक और सर्जिकल स्ट्राइक 6 जनवरी 2013 को सावन पत्र चेकपोस्ट पर की गई थी। जुलाई 27-28 2013 को नाजापीर सेक्टर में भी एक अन्य सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी और एक सर्जिकल स्ट्राइक 14 जनवरी 2014 को हुई थी।बता दें कि बेशक सर्जिकल स्ट्राइक पड़ोसी देश पर आतंकवाद के खात्मे के लिए की गई हो लेकिन अभी कुछ सालों से भारतीय राजनीति इसके इर्द-गिर्द ही हो रही है। देश की मुख्य दो पार्टी भाजपा और कांग्रेस अक्सर सर्जिकल स्ट्राइक को भुनाने में लगी रहती है। इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल भी खूब उठाए जा रहे हैं।इस मौके पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भाजपा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार को लेकर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं किया। बुधवार को मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि चुनाव को देखते हुए मौजूदा सरकार की तरफ से झूठे वादे और दावे किए जा रहे हैं।Posted By: Nitin Arora


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 11:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */