सीबीएसई / बोर्ड ने कहा- 10वीं के नतीजे आज जारी होने की खबर फर्जी, तारीख का आधिकारिक ऐलान बाद में करेंगे - News Summed Up

सीबीएसई / बोर्ड ने कहा- 10वीं के नतीजे आज जारी होने की खबर फर्जी, तारीख का आधिकारिक ऐलान बाद में करेंगे


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 10:31 AM ISTसीबीएसई के पीआरओ राम शर्मा के मुताबिक- 10वीं के नतीजों की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान बोर्ड ही करेगा2 मई को सीबीएसई ने जारी किए थे 12वीं के नतीजेनई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं का रिजल्ट आज घोषित नहीं किया जाएगा। मीडिया पर आई इस खबर का खुद सीबीएसई की ओर से खंडन किया गया है। बोर्ड का कहना है कि नतीजे की तारीख का आधिकारिक ऐलान बाद में किया जाएगा।सीबीएसई के पीआरओ राम शर्मा ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर रविवार को 10वीं के नतीजे घोषित होने की जो खबरें चल रही हैं, वे फर्जी हैं। हम सभी प्रिंसिपलों, छात्रों, अभिभावकों और लोगों को सूचित करना चाहते हैं कि नतीजा आज (5 मई) को नहीं आ रहा।2 मई को आया था 12वीं का रिजल्टसीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर दो लड़कियों (हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा) ने जगह बनाई। वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4% बच्चों ने परीक्षा पास की। सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 04:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */