चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को फिर भेजा नोटिस, जानिए क्या है वजह - News Summed Up

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा को फिर भेजा नोटिस, जानिए क्या है वजह


भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने एक बार फिर नोटिस भेजा है। हाल ही में साध्वी प्रज्ञा द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन करने को लेकर चुनाव आयोग ने उनपर तीन दिन का प्रतिबंध लगाया था।दरअसल, भोपाल के जिला चुनाव अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक नोटिस भेजा है। सााध्वी प्रज्ञा पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 3 दिन के प्रतिबंध के बावजूद भी चुनाव प्रचार किया। चुनाव आयोग ने मामले पर नोटिस भेजकर साध्वी से जवाब मांगा है। बृहस्‍पतिवार सुबह 6 बजे से शुरू हुुुआ साध्वी प्रज्ञा पर प्रतिबंध आज सुबह खत्म हो गया है।बता दें कि इससे पहले निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान विद्वेष फैलाने वाले भाषणों को लेकर भोपाल से भाजपा की उम्‍मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई प्रज्ञा ठाकुर द्वारा अयोध्‍या विवादित ढांचा पर दिए गए बयान को लेकर की गई थी।इस दौरान आयोग ने साध्वी से कहा कि उन्‍हें या‍द रखना चाहिए कि चुनाव के दौरान धार्मिक और जातिगत आधार पर वोट नहीं मांगा जा सकता है। उनके बयानों से सीधे तौर पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इस कारण आयोग ने उन्‍हें 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से दूर किया है। आयोग ने साध्वी के भोपाल में चुनाव प्रचार के दौरान शहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान पर भी नाराजगी जाहिर की है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Manish Pandey


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 04:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */