सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - News Summed Up

सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने नेता विपक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में रविवार को भोलानाथ नगर में पूर्वी निगम के महापौर निर्मल जैन के आवास के पास प्रदर्शन किया।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने नेता विपक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में रविवार को भोलानाथ नगर में पूर्वी निगम के महापौर निर्मल जैन के आवास के पास प्रदर्शन किया। महापौर का पुतला भी फूंका। मनोज त्यागी ने कहा कि उत्तरी निगम में 2500 करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए थी। जिसके अब तक आदेश नहीं हुए हैं। उनका आरोप है कि इस घोटाले में भाजपा के बड़े नेता लिप्त हैं। तभी वह जांच कराने से घबरा रहे हैं। यह भी कहा कि घोटाले की सच्चाई सामने लाने के लिए आप कार्यकर्ता वार्ड स्तर तक आवाज बुलंद करेंगे।विधायक एसके बग्गा ने कहा कि पिछले दिनों तीनों नगर निगम के महापौर और भाजपा नेताओं ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धरना दिया और अनशन किया। सच्चाई यह है कि दिल्ली सरकार के पास तीनों निगम का किसी तरह का बकाया नहीं है। निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने की वजह से आर्थिक परेशानी खड़ी हुई है। आप नेता जुगल अरोड़ा ने कहा कि तीनों निगम में जनता के हक का हनन हो रहा है। जन विकास के काम पर पैसा खर्च करने के बजाय, अधिकारियों और भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है। उन्होंने कहा कि घोटाले के जांच कराने के लिए पूर्ण संघर्ष किया जाएगा। मनोनीत पार्षद रामराज तिवारी ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उनको सुविधाएं नहीं मिल रहीं। प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष संगीत आचार्य, जिलाध्यक्ष नरेंद्र, पार्षद गीता रावत, मोहिनी जीनवल, रेखा त्यागी, साजिद, विमलेश, अनीता सिंह, और राज गर्ग शामिल रहे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */