Hindi NewsLocalDelhi ncrCM Kejriwal Worshiped Diwali With Cabinet Colleagues At Akshardham TempleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसीएम ने अक्षरधाम में किया दिवाली पूजन: अक्षरधाम मंदिर में सीएम केजरीवाल ने किया कैबिेनेट सहयोगियों के साथ दिवाली पूजननई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ शनिवार शाम को चर्चित अक्षरधाम मंदिर परिसर दीपावली पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अक्षरधाम मंदिर परिसर हुई दीपावली पूजा में शामिल हुए। भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों के साथ दीवाली की पूजा समाप्त हुई।मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षरधाम मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल के साथ 54 मिनट दीवाली पूजा की। रोशनी में नहाते पंडाल में विधि विधान के साथ पूजन किया गया। गायत्री मंत्र उच्चारण से शुरू हुए दिवाली पूजन कार्यक्रम में शांति पाठ, ज्योति पूजन, गणेश पूजन, कलश पूजन के बाद लक्ष्मी पूजा की गई।सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने मां लक्ष्मी की आरती कराकर पूजा को सम्पन्न कराया। इस दौरान दो करोड़ दिल्ली वाले टीवी, फेसबुक और यू-ट्यूब पर हुए सीधे प्रसारण के माध्यम से पूजा में शामिल हुए। अक्षरधाम मंदिर के पीछे की तरफ गेट नंबर चार के पास दिल्ली सरकार द्वारा दीवाली पूजा के लिए भव्य पंडाल सजाया गया था। झंडेवाला देवी मंदिर के पुजारियों ने पूजन कराया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पूजा पूर्ण की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ लक्ष्मी पूजन किया। इसमें दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, विकास मंत्री गोपाल राय, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन व अन्य जनप्रतिनिधि अपने परिवार सहित पूजा में शामिल हुए।ससे पहले मंच पर कलाकारों ने 'जय देव, जय देव...' गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। शंख की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। इस पूजा का दौरान दिल्ली वासियों के स्वस्थ रहने के लिए कामना की गई। दिल्ली के विभिन विभागों के अधिकारी भी पूजा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने की थी अपीलइससे पहले ट्विटर पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सवा दो करोड़ जनता से अपील की थी कि वे सीधे प्रसारण के समय टेलीविजन के सामने आकर इस पूजन में शामिल हों। जिसे दिल्ली की जनता ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ट्विटर पर अपने भाव साझा किए थे।कोरोना के चलते दिवाली पर पटाखे व अन्य से जलने के मामलों में एक तिहाई की कमीकोरोना महामारी के बीच मनाई गई दिवाली में इस बार पटाखे व अन्य से जलने के मामलों में करीब दो तिहाई तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं इस बार ज्यादातर 20 फीसदी से कम जलने के सामने आए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एम्स, सफदरजंग, डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकनायक, बाड़ा हिंदूराव सहित अन्य अस्पतालों में इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब एक तिहाई मामले ही सामने आए। इसमें ज्यादातर मामले सामान्य रूप से जलने के रहे।वहीं कुछ जगहों पर गंभीर रूप से जलने के मामले भी आए लेकिन इनकी संख्या 3 से 4 फीसदी तक ही रही। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस दिवाली आग से जलने के 28 मामले सामने आए। इनमें से 20 मामले सामान्य रूप से जले थे। इसमें से अधिकतर 20 फीसदी या इससे कम जले थे।इन सभी का इलाज ओपीडी में किया गया। वहीं 8 मरीज 20 फीसदी से अधिक जले हुए थे। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन 8 मरीजों में से 4 मरीज दिए से जबकि 4 मरीज पटाखे से जले थे। पटाखे से जले 4 में से तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 23:26 UTC