Hindi NewsLocalDelhi ncrIndia Slips To Fourth Place In Daily Deaths From CoronaAds से है परेशान? बंगाल 45.09% 29.24% 15.85%हरियाणा 61.4% 24.29% 37.11%अब आगे... सर्दी बढ़ने के साथ लक्षण वाले कोरोना मरीज भी बढ़ सकते हैंयूरोप-अमेरिका में स्टडी- कोरोना से होने वाली मौतों में प्रदूषण भी बड़ी वजहनई दिल्ली. ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने कोरोना के खतरे को कई गुना बढ़ा दिया है। आने वालों दिनों में लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में सांस और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव के अनुसार, यूरोप-अमेरिका में हुए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि कोरोना से होने वाली मौत में प्रदूषण का भी लिंक है। पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 में प्रदूषण के कण पर कोरोना का वायरस कुछ देर तक हवा में रहता है। इस दौरान उस जगह पर सांस लेने से वायरस के शरीर के अंदर जाने का खतरा रहता है। घर से बाहर मास्क उतारना खतरा साबित हो सकता है।जानिए... ठंड, प्रदूषण और वायरस एक-दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं? रणदीप गुलेरिया के अनुसार, ठंड में कोई भी इंफ्लुएंजा वायरस तेजी से फैलता है। कोरोना सांस के माध्यम से होने वाली बीमारी है। इसलिए सर्दी में कोरोना तेजी से फैल सकता है।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 23:15 UTC