Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonOnline Application For Haryana Teacher Eligibility Test Starts TodayAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपऑनलाइन आवेदन सोमवार से: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आज से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदनगुड़गांव 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा स्टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होने जा रहे हैं। शाम 4 बजे से अभ्यार्थी परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आगामी चार दिसंबर रात 12 बजे तक का समय आवेदन के लिए दिया गया है।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट की परीक्षा दो और तीन जनवरी को आयोजित होने जा रही है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश पढ़कर और समझकर ही अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 22:59 UTC