Hindi NewsLocalRajasthanSirohiThe Relatives Accused The Doctors Of Negligence, Refused To Lift The Dead Bodyसिरोही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में महिला की मौत: परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, शव उठाने से किया मनासिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से मना कर दिया।सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों सहित समाज बंधुओं ने सिरोही अस्पताल पहुंचे और मौत का कारण डॉक्टर की लापरवाही बताते हुए लाश उठाने से उन्होंने मना कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया।शहर के झुपाघाट निवासी इम्तियाज खान पुत्र रमजान खान पठान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 2:45 बजे उसकी मां इम्तियाज बानो (55) पत्नी रमजान हाजी पठान के पेट में तकलीफ होने पर उसके इलाज के लिए लेकर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर सो रहा था। काफी देर तक डॉक्टर के नहीं नहीं आने पर परिजन बीमार महिला को लेकर घर लौट गए। सुबह वापस अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत पर परिजन तथा समाज के काफी संख्या में लोग सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान श्री अस्पताल के ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार का कांच टूट गया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के सीआई राजेंद्र सिंह राजपुरोहित दलबल सहित अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। शाम करीब 7 बजे तक परिजनों ने शव नहीं उठाया। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में मृतका के शव के अलावा और कोई मरीज नजर नहीं आया।
Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 16:45 UTC