नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम (PM Narendra Modi) का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ''जिन्हें हम हार समझे थे, गला अपना सजाने को, वही अब नाग बन बैठे हमारे काट खाने को''. नवजोत सिंह सिद्धू ने (Navjot Singh Sidhu) ने एक और वीडियो के जरिये बीजेपी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर तंज कसा है. सिद्धू ने लिखा, 'अंधों के बाजार में आईने के भी खरीदार हैं, शहर के चोर कह रहे हैं, हम भी चौकीदार हैं'. दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान का एक पुराना ट्वीट निकालकर उसी भाषा में तंज कसने की कोशिश की थी. सिद्धू का BJP पर निशाना- एक दिन मूर्ख बनाने के लिए अप्रैल फूल और 5 साल के लिए कमल का फूलवीडियो- पुलवामा बयान को लेकर घिरे सिद्धू
Source: NDTV April 01, 2019 06:11 UTC