खास बातें दिल्ली हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्रकैद की सजा निचली अदालत ने कर दिया था बरी1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें ताउम्र कैद की सजा सुनाई थी. सिख विरोधी दंगों के 34 साल बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया था. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने नरसंहार के खिलाफ कानून बनाए जाने का भी आह्वान किया. अदालत ने कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की ताकि जनरसंहार के षड्यंत्रकारियों को जवाबदेह बनाया जा सके.
Source: NDTV December 18, 2018 06:56 UTC