साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने कहा- टेस्ट में हमें टीम इंडिया पर करना होगा पहला वार - News Summed Up

साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने कहा- टेस्ट में हमें टीम इंडिया पर करना होगा पहला वार


नई दिल्ली, प्रेट्र। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी टीम के सीनियर खिलाडि़यों को पहला वार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी शुरुआत करेगी। फिलेंडर मानते हैं कि यह मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।उन्होंने कहा कि यह एक मुश्किल शुरुआत होगी। भारत में भारत के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है। उनकी टीम के खिलाड़ी भी मजबूत टीम से उसी के घर में खेलना जरूर चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम सब इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। इस सीरीज में कई खिलाडि़यों के आपसी मुकाबले भी होंगे। दिग्गज खिलाडि़यों हाशिम अमला और डेल स्टेन के रिटायर होने के बाद यह दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहला टेस्ट मैच है। उन्होंने अभ्यास मैच के आखिरी दिन कहा कि टीम के बड़े खिलाडि़यों पर सबकी नजर होगी। चूंकि भारत का अच्छा प्रदर्शन करना स्वाभाविक है, ऐसे में हमारी कोशिश पहला प्रहार करने की होगी।2018 में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब फिलेंडर ने 15 विकेट लिए थे। वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के लिए एक परंपरा छोड़कर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम से कई सीनियर खिलाड़ी गए हैं और ऐसे में टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी जल्द से जल्द सीखें।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sanjay Savernअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */