सहवाग ने विडियो में क्रिकेट प्लेयर की तुलना अलग- अलग जानवरो से की - News Summed Up

सहवाग ने विडियो में क्रिकेट प्लेयर की तुलना अलग- अलग जानवरो से की


इंडियन टीम के मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग UC Cricket Play & Win विडियो में इस बार सहवाग एक मज़ेदार गेम खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस विडियो में वो कुछ क्रिकेट प्लेयर की खूबियाँ और पर्स्नालिटी के हिसाब से उन्हें कुछ जानवरों की तरह बताया।इस मस्ती भरे गेम में सहवाग को 6 प्ल्येर्स के नाम दिये गए जिसमें , , महेंद्र सिंह धोनी, , एबी डी विलियर्स और राशिद खान का नाम शामिल था। गेम में सहवाग नें राशिद खान को उनकी दिमाग के साथ खेलने वाली कला के लिए उन्हें लोमड़ी बताया। वहीं विराट कोहली को चीता बताते हुए उन्होनें कहा कि विराट का खेल और दिमाग तेज़ है इसके साथ ही वो हमेशा चुस्ती- फुर्ती के साथ मैदान में उतरते हैं।रोहित शर्मा की पर्स्नालिटी को बताते हुए सहवाग नें कहा कि वो बहुत शक्तिशाली खिलाड़ी हैं और जब भी मैदान में छक्के लगते हैं तो उनके छक्के बहुत लंबे लगते हैं। साथ ही रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी है जो एक ही गति पर काफी लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्ट्राइक रेट बनाए रखते हैं, इसलिए उनकी पर्स्नालिटी राइनो से बहुत मिलती है। वहीं जब दर्शकों के सबसे चाहीते क्रिकेटर धोनी के लिए पूछा गया तब सहवाग नें उन्हें घोड़ा बताया, क्यूंकी उनके हिसाब से धोनी घोड़े वाली ताकत रखते हैं जो कभी थकता नहीं खेलता जाता है।पावरफुल हिट्टर की खूबियाँ रखने वाले क्रिस गेल को सहवाग नें हाथी वाली खूबियों वाला इंसान बताया। बंदर की तरह 360 एंगल पर अपने क्रिकेट का हुनर दिखने वाले खिलाड़ी हैं एबी डी विलियर्स।देखें ये पूरा विडियो ।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */