सलमान खुर्शीद की पुस्तक का विरोध: हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध, किताब पर बैन लगाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापन - News Summed Up

सलमान खुर्शीद की पुस्तक का विरोध: हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध, किताब पर बैन लगाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापन


Hindi NewsLocalRajasthanSikarJhunjhunuHindu Jagran Manch Opposed Sunrise Over Ayodhya, Gave A Memorandum To The Collector In The Name Of The President For Banning The Bookसलमान खुर्शीद की पुस्तक का विरोध: हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध, किताब पर बैन लगाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम दिया कलेक्टर को ज्ञापनझुंझुनूं एक दिन पहलेकॉपी लिंकझुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर विरोध किया।हिन्दू जागरण मंच की ओर से आज झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या का विरोध किया गया। हिन्दू जागरण मंच की ओर से जिला कलेक्टर यूडी खान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलाम खुर्शीद के खिलाफ कडी कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की गई।हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष प्रवीण कुमार स्वामी ने बताया कि खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में हिन्दू और हिन्दूतत्व पर सवाल उठाए हैं। देश के सौ करोड़ हिन्दू समाज की भावना को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं उन्होंने मांग की है कि राजस्थान में पुस्तक को बैन किया जाए। अगर राजस्थान में किसी भी दुकान पर पुस्तक बिक्री होती मिली तो उस दुकानदार को भी नहीं बख्शा जाएगा।क्या है विवाददरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी किताब सनराइज ओवर अयोद्धा लॉन्च की थी। किताब में उन्होंने हिंदुत्व की आईएसआईएस और बोको हरम से तुलना की थी। इसी वजह से इस किताब पर बवाल मचा हुआ है। इस किताब के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू सेना ने पटिलाया कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हिंदू सेना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि किताब हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। ऐसे में इसके प्रकाशन, प्रसार और बिक्री पर रोक लगाई जाए। लेकिन दिल्ली पटियाला कोर्ट ने 18 नवंबर को किताब की बिक्रि पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि लेखक और प्रकाशक को पुस्तक लिखने और प्रकाशित करने का अधिकार होता है। उस पर प्रतिबंध नही लगाया जा सकता।


Source: Dainik Jagran November 22, 2021 18:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */