धर्म जागरण समन्वय जिला टोली की बैठक - News Summed Up

धर्म जागरण समन्वय जिला टोली की बैठक


कोडरमा। धर्म जागरण समन्वय जिला टोली की बैठक रविवार की शाम झुमरीतिलैया स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में हुई। मौके पर जिला संघचालक डॉ. रमण कुमार, प्रांत से माणिक चंद, मधुसूदन दारुका और विभाग धर्म जागरण संयोजक राजेन्द्र मिष्टकार मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन संघचालक और प्रांत अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ और भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम शुरुआत की गई। इस दौरान नौ जनवरी 2022 को होने वाले विभाग अभ्यास वर्ग की रूप रेखा और व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही जिला स्तरीय बैठक 12 दिसंबर को करने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला धर्म जागरण संयोजक मुकेश राणा ने किया।


Source: Dainik Jagran November 22, 2021 18:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */