'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे सलमान खान टीवी पर सबसे पॉप्युलर होस्ट में से एक हैं। सलमान वीकेंड पर इस शो से जुड़ते हैं। शनिवार और रविवार को दर्शकों को इसलिए भी इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि सलमान दोनों दिन 'बिग बॉस' को होस्ट करते नजर आते हैं। 'वीकेंड का वार' का इंतज़ार इसलिए भी रहता है क्योंकि सलमान चुन-चुनकर उन कंटेस्टेंट्स की खबर लेते हैं, जिसने पूरे वीक घर में कुछ भी गड़बड़ किया हो। ...और फिर जो बातें दर्शक सीधे 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट्स से नहीं कह सकते, वह सलमान खुद कह डालते हैं। अब बात यह है कि क्या सलमान खान हर दिन 'बिग बॉस' देखते हैं? यदि नहीं तो उन्हें घर वालों की हर छोटी-बड़ी गलतियों का पता कैसे रहता है? इस एपिसोड में सलमान ने खुद बताया कि वह 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट्स पर किस तरह नजर रखते हैं।'बिग बॉस 13' के घर में बीती रात पहुंचे वरुण धवन। हालांकि, वह सिर्फ स्टेज पर ही नहीं स्टेज के पीछे भी पहुंच गए। वरुण घूमते-घामते उस कमरे में पहुंच गए जहां सलमान खान 'बिग बॉस' के दौरान अपना वक्त बिताते हैं और यहीं बैठकर शो से जुड़े फैसले भी लिया करते हैं। यहां एक बड़े से कमरे में सलमान खान की बड़ी सी पोस्टर है और शांति भी है। वरुण ने कहा, अब समझ आया कि भाई शो में किसको सुनाना है, किसको बजाना है...इसका फैसला यहीं बैठकर करते हैं।वरुण ने सलमान से पूछा, 'आप एपिसोड के लिए तैयारी कैसे करते हैं?' सलमान ने कहा, 'पहले तो हर एपिसोड मैं देखता हूं। कई बार ऐसा होता है कि इतनी सारी बातें इकट्ठी होती हैं कि कौन किसको गालियां बक रहा है, कौन किसपर चिल्ला रहा है, इतने सारे ट्रैक्स होते हैं कि मजबूरन मुझे एक और बार देखना पड़ता है।'वरुण ने पूछा, 'आप यहां कब-कब आते हैं?' जिसपर सलमान ने कहा, 'मोस्टली एक रात पहले आता हूं और इनका लाइव भी देख लेता हूं और फिर हर चीज रिवाइज़ भी कर लेती हूं।'वरुण ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आप इस शूटिंग के लिए अकेले आते हैं?
Source: Navbharat Times January 27, 2020 04:31 UTC