क्या वायरल: सीएए का समर्थन करने पर हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन इनायत हुसैन के साथ मारपीटक्या सच: दो साल पुराना है मामला, अजमेर दरगाह खादिमों के संस्था सचिव पर फेंकी गई थी स्याहीDainik Bhaskar Jan 27, 2020, 02:15 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. देश भर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध और समर्थन का दौर जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मुस्लिम नेता की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सीएए का सपोर्ट करने के कारण भाजपा नेता के चेहरे पर स्याही फेंकी गई और चप्पलों से पीटा गया। हालांकि वायरल दावा फर्जी साबित हुआ।सीएए पर समर्थन करने पर हुआ हमलावायरल वीडियो के अनुसार, 'ब्रेकिंग न्यूज़ CAA NRC NPR का खुला समर्थन करने की वजह से इंदौर में भाजपा नेता तथा हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन इनायत हुसैन के चेहरे पर पोती गई स्याही, चप्पलो से हुई पिटाई ऐसे गय्यूर मुसलमानों को बहुत बधाई बहुत हार्ड'।क्या है सच्चाईपड़ताल के दौरान पता लगा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन इनायत हुसैन पर इंदौर में हमले की बात झूठी है। फैक्ट चैकिंग वेबसाइट alt न्यूज ने इस दावे को खारिज किया है। वेबसाइट पर प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार अजमेर दरगाह के खादिम की संस्था के सचिव अब्दुल माजिद चिश्ती पर यह हमला साल 2018 में हुआ था। बाद में पीड़ित की शिकायत पर हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। न्यूज 18 के ट्विटर हैंडल से मामले का असल वीडियो भी शेयर किया गया था।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 04:30 UTC