सर्दी में होने वाली है डिलीवरी तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना आ सकती है मुश्किल - News Summed Up

सर्दी में होने वाली है डिलीवरी तो जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना आ सकती है मुश्किल


​सर्दियों में त्वचा की देखभाल सर्द हवाओं के साथ वातावरण में नमी कम हो जाती है, इससे प्रेग्‍नेंसी के आखिरी माह में आपको खुजली, त्वचा में खिंचाव, रूखापन महसूस हो सकता है। आपको अपनी त्वचा पर नमी युक्त लोशन लगाना चाहिए। हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए और सौम्य साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।​प्रीटर्म लेबर अगर आप की डिलीवरी डेट सर्दियों में है तो आपको प्रीटर्म लेबर यानी प्रीमैच्योर लेबर का खतरा हो सकता है। इसलिए लेबर पेन को समझें और उसके लिए पहले से सतर्क रहें। ताकि समय पर विशेषज्ञ की सलाह ली जा सके। अगर मां को पहले से ही सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) जैसी समस्या है, तो उन्हें सर्दियों के दौरान डिलीवरी के वक्त पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है।​विटामिन-डी की कमी सर्दियों के दौरान सूरज की रोशनी मिलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। वैसे भी गर्भावती महिला ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताती है, क्योंकि सर्दियां आ चुकी होती हैं। इससे मां की सेहत पर असर पड़ सकता है।​महिलाओं के लिए कंफर्ट लेवल बढ़ाएं प्रेग्‍नेंसी के बाद मां को कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिससे वह कंफर्टेबल महसूस नहीं करती। ठंड होने से नींद तो अच्छी तरह से आ जाएगी लेकिन विटामिन-डी की कमी का खतरा बना रहता है। बच्चों में भी विटामिन-डी की कमी का खतरा बहुत ज्यादा होता है। जिससे उनके फेफड़ों में प्रभाव पड़ सकता है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।


Source: Navbharat Times October 30, 2021 22:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */