Hindi NewsLocalChandigarhPanchkulaCash And Gold Ornaments Stolen From S 2's Houseवारदात: से.-2 के मकान से कैश और सोने के गहने चोरीपंचकूला 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहिला अपने पति की तबियत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल ले गई। पीछे से बंद घर में चोरी हो गई। महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-5 पुलिस थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-2 के मकान नंबर 840 निवासी शालिनी दत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्टूबर 2021 की शाम करीब 4 बजे उनके पति गौतम दत्ता की तबियत खराब होने लगी, जिसके बाद वे अपने पति के इलाज के लिए उन्हें सेक्टर-6 जनरल हॉस्पिटल ले गए।जहां पर डॉक्टरों ने उनके पति को एडमिट कर लिया और अगले दिन 29 अक्टूबर को डिस्चार्ज किया। 29 अक्टूबर की सुबह 10.30 बजे महिला जब अपने घर पहुंची तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से कैश और सोने के गहने भी चोरी कर लिए, जिसके तुंरत बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
Source: Dainik Bhaskar October 30, 2021 22:44 UTC