भारत सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए घरेलू और स्थानीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ाया। यह प्रतिबंध विशेष उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो संचालन पर लागू नहीं होगा। इससे पहले भारत ने ब्रिटेन के विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।नई दिल्ली, एएनआइ। भारत सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए घरेलू और स्थानीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ाया। यह प्रतिबंध विशेष उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो संचालन पर लागू नहीं होगा। इससे पहले भारत ने कोरोना के नये स्ट्रेन के कारण ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। ज्ञात रहे कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारत और ब्रिटेन के बीच 23 से 31 दिसंबर तक विमान सेवाओं पर रोक लगा दी थी।Govt of India extends suspension of scheduled commercial international flights till Jan 31, 2021; restrictions not to apply on special flights and international air cargo operations. #COVID19 pic.twitter.com/7tD5kl3tfZ — ANI (@ANI) December 30, 2020नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय शेडयूल उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर अनुमति दी जा सकती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मई से वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत काम कर रही हैं।भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 24 देशों के साथ एयर बबल समझौते किए हैं। दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को उनके क्षेत्र के बीच एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जाता है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन से भारत आए 20 लोगों को कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। इसमें दिल्ली के आठ लोग, एक कोलकाता, दो बेंगलुरू के लोग शामिल हैं। मेरठ में एक दो साल की बच्ची और उसके माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए हैं। कोरोना के इस नए ब्रिटिश स्ट्रेन से संक्रमित होने के मामले हालैंड, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन तथा कई और देशों में सामने आ चुके हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran December 30, 2020 10:19 UTC