Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadOfficials Should Expedite The Ongoing Development Works In Ballabhgarh, So That People Can Get Their Benefit. समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री बोले: अधिकारी बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाएं, जिससे लोगों का इनका लाभ मिल सकेफरीदाबाद 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकफरीदाबाद। मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने सोमवार को अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।परिवहन मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर निगमाधिकारियों की मीटिंग लीहरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने सोमवार को रेस्ट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चल रहे कार्यों में और तेज गति लाएं जिससे जनता को इनका फायदा मिल सके।बैठक में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जीपी वधवा, सब डिवीजनल अभियंता जगवीर सिंह, हेड ड्राफ्ट्समैन मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बल्लभगढ़ में विभिन्न जगहों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कुंदन कॉलोनी में पानी की समस्या को जल्द दूर करें। इसके अलावा सेक्टर- 3 में कुछ लोग अपनी समस्या को लेकर उनके पास आए। मंत्री ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द उन्हें निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा बल्लभगढ़ में मोहना रोड नाले के काम में तेजी लाई जाए। इसके अलावा काॅलोनियों में जहां-जहां सड़कों का निर्माण चल रहा है। उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।
Source: Dainik Bhaskar August 16, 2021 12:11 UTC