खास बातें एनडीटीवी से बातचीत में बोले कमल हासन 'सभी धर्मों आतंकी रहे हैं' 'घटनाओं से घबराया नहीं'अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा है कि हर धर्म में आतंकवादी रहे हैं. कोई भी यह नहीं कह सकता है कि हम बेदाग हैं. कमल हासन ने यह बात अपनी पार्टी के प्रचार के दौरान एनडीटीवी से बातचीत में कही है. कमल हासन ने कहा कि उन्होंने यह बात इसलिए नहीं कही है कि वह मुस्लिम बहुल इलाके में हैं, क्यों वह इस समय महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने खड़े हैं. पार्टी की ओर से कहा गया, हम कमल हासन के बयान की आलोचना करते हैं.
Source: NDTV May 17, 2019 05:03 UTC