सबसे स्वच्छ को परिषद ने दिया पुरस्कार - News Summed Up

सबसे स्वच्छ को परिषद ने दिया पुरस्कार


सबसे स्वच्छ को परिषद ने दिया पुरस्कारमहू (नईदुनिया प्रतिनिधि)। छावनी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए परिषद द्वारा स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विभिन्न वर्गों में स्वच्छ रहने वाले संस्थानों का चयन किया गया। प्रथम तीन में स्थान पाने वालों को एक सादे समारोह में पुरस्कृत किया गया।सोमवार को छावनी परिषद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि सीईओ राजेंद्र जगताप, नामित सदस्य शिव शर्मा तथा गठित स्वच्छता समिति के प्रभारी मुकेश शर्मा थे। परिषद द्वारा इसके लिए लंबे समय से प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही थीं व आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा था। समिति सदस्यों द्वारा समय समय पर संस्थानों, होटलो, कार्यालयों, अस्पतालों तथा मोहल्लों का निरीक्षण कर साफ- सफाई की व्यवस्था देखी जा रही थी। सोमवार को दिए गए पुरस्कार में स्वच्छ होटल ए रेस्टोरेंट में भंवरीलाल मिठाई वाला, मंत्राईन व पाटीदार, बाजार में मेनस्ट््रीट, सराफा व एमजी रोड, मोहल्ला में पासीपुरा, पेंशनपुरा, यादव मोहल्ला, अस्पताल में मालवा नर्सिग होम, गेटवेल व रेडक्रास तथा शासकीय कार्यालय में डीईओ, एएसपी व पोस्टआफिस कार्यालय को क्रमशः प्रथम तीन स्थान के पुरस्कार दिए गए। इसके अलवा स्कूली बच्चों के लिए पांच प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनके प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार अतिथियों ने दिए। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने के लिए यहां के सभी रहवासियों को जागरूक होकर परिषद को सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अनिल भाटी, देवेंद्र मेव आदि मौजूद थे। संचालन रवि मित्तल ने किया। आभार मुकेश शर्मा ने माना।बूस्टर डोज लगनी शुरू,जानकारी के अभाव में उत्साह नहींमहू। तहसील में सोमवार से बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई। लेकिन न ही इसकी किसी को जानकारी है और न ही उत्साह। दिन में बमुश्किल से 100 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई जबकि केंद्रों पर दूसरी डोज लगवाने वाले युवाओं की संख्या ही अधिक थी।सोमवार से बूस्टर डोज लगाने का कार्य शुरू किया गया। शासकीय मध्यभारत अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कस, फ्रंटलाईन वर्कस एवं वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को इसकी कोई जानकारी नही थी जिस कारण इसको लेकर त्साह नहीं देखा गया। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स की भी संख्या काफी कम रही। बताया जाता है कि दिनभर में करीब 100 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। हालांकि शासन व स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज लगवाने वालों के लिए पुनः रजिस्ट््रेशन न कराने की व्यवस्था की है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 01:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */