मास्क नहीं पहनने पर बनाए चालान - News Summed Up

मास्क नहीं पहनने पर बनाए चालान


मास्क नहीं पहनने पर बनाए चालानमंडलेश्वर। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को नगर परिषद ने हाट बाजार में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर चालानी कार्रवई की। सीएमओ घनश्याम मचार ने बताया कि सोमवार को हाट होने के कारण ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए मास्क को लेकर जागरण अभियान चलाया गया। वहीं 15 लोगों के चालान भी बनाए गए। एसडीएम ओमनारायणसिंह बड़कुल न कहा कि कोरोना के संक्रमण को लेकर आम जनता में बचाव को लेकर मास्क की अनिवार्यता की आवश्यकता है। नागरिक घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो को-मोर्बिड कंडीशंस से पीड़ित है, उन्हें बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिन सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगवाना है वे सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।120 फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया टीकाभीकनगांव। सोमवार को फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। पुलिस थाना, जनपद पंचायत, नगर परिषद, स्वास्थ्य केंद्र पर मोबाईल टीम बनाकर 120 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सेक्टर सुपरवाइजर भगवान साठे ने बताया कि पुलिस थाने के 35, जनपद पंचायत के 48, परिषद के 15 और स्वास्थ्य विभाग के 22 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। बीएमओ डा. एचएस जाटव ने बताया कि नगर में एक न्यायाधीश की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 10 व्यक्तियों के सेंपल लिए थे जिनमें एक 67 वर्षीय व्यक्ति व 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 01:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */