रांची(ब्यूरो)। पिछले 12 दिनों में जैसे-जैसे कोरोना का खतरा बढ़ता गया, वैसे-वैसे लोग अब प्राकृतिक ढंग से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय ढूंढने लगे हैैं। कोई योग गुरुओं की शरण में जा रहा है, तो कोई उचित खान-पान का परामर्श लेने के लिए न्यूट्रीशनिस्ट्स से मशविरा ले रहे हैैं। जिन्होंने दूसरे फेज में कोविड को मात दी, उन्होंने तो रेगुलर एक्सरसाइज और योग का साथ नहीं छोड़ा। अब संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोग प्रकृति की गोद में जा रहे हैैं। इस बीच रांची के योग गुरुओं की भी व्यस्तता बढ़ गई है।इम्युनिटी मजबूत रखने की जरूरतरांची की योग ट्रेनर अर्चना सचदेवा (योगा विद अर्चना सचदेवा) बताती हैैं कि अभी खुद को स्वस्थ रखना और इम्युनिटी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। योग के द्वारा हम घर बैठे ही खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। पहले लोग योग को गंभीरता से नहीं लेते थे। जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को इतनी गंभीरता से ले रहे हैं, तब से लोग योग पर ध्यान देना शुरुआत कर रहे हैं। लोग विभिन्न आसन और उसके फायदे के बारे में जानने लगे हैं।प्राणायाम से बढ़ती है इम्यूनिटीअर्चना बताती हैैं कि अगर आप सुबह-शाम योग करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी खुद-ब-खुद बढ़ेगी। खासकर प्राणायाम करने से। सूर्य की पहली किरण के साथ योग करने से इम्यूनिटी ज्यादा बढ़ेगी। खानपान पर भी खास ध्यान देना जरूरी है। गोटा मूंग (स्प्राउट्स) हर दिन जरूर लें विटामिन सी रिच फूड हर दिन जरूर लें। होम ट्यूशन के तहत योगा सीख सकते हैं। बच्चे और बुजुर्ग ही नहीं, यूथ में भी योगा को लेकर काफी रुझान दिख रहा है। वे कहती हैैं कि एरोबिक्स विद म्यूजिक भी कराती हैं वार्म-अप के लिए। ऐसे में यूथ योग को काफी एंजॉय करते हैं।आसन की सही जानकारी जरूरीडिवाइन योगा एकेडमी के योग गुरु जगदीश सिंह बताते हैैं कि पहले की तुलना में लोग आज योग को गंभीरता से ले रहे हैं, योग के फायदे से रूबरू हो रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि योग के हर एक आसन की अपनी खासियत होती है। सही जानकारी होना जरूरी है। ऐसा न होने पर योग नुकसान भी पहुंचा सकता है, जैसे कि सर्दियों में शीतली और शीतकारी प्राणायाम नहीं करना चाहिए। ये दो ऐसे प्राणायाम है जिनको करने से शरीर में ठंडक पैदा होती है।खान-पान पर भी दें ध्यानयोग इंस्ट्रक्टर व डाइटीशियन जगप्रीत कौर बताती हैैं कि योग आपको स्वस्थ रहने में कई तरह से मदद करता है, इतना ही नहीं अच्छे खान-पान का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। योग ब्लड प्रेशर, शुगर, कब्ज, कैंसर जैसी कई बीमारियों से लडऩे में मदद करता है। हर दिन योग करने से आप रोगों से लडऩे की शक्ति बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं योग से आप वजन नियंत्रण में रख सकते हैं। सूर्य नमस्कार हर दिन करने से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है। योग के साथ यदि आप अपने खानपान का भी खास ध्यान रखें तो आप बीमारियों से दूर रहेंगे।आयुर्वेद से कर लें दोस्तीआज कोविड का दौर चल रहा है, इसलिए वक्त है बैलेंस्ड डाइट फॉलो करने का। ताजी हरी सब्जी, विटामिन सी रिच फूड, हल्दी-दूध का सेवन जरूर करें। बच्चों को जिंक, मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन-डी रिच फूड दें। इससे बच्चों की इम्युनिटी बढ़ेगी, दूध के साथ हल्दी जरूर मिलाएं। साथ ही आयुर्वेद से दोस्ती कर लें। आंवला, तुलसी, गिलोय का सेवन हर दिन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। हर दिन 1 से 2 फल का सेवन जरूर करें। अभी ठंड का मौसम चल रहा है तो आप सब्जियों का सूप बना कर पी सकते हैं।अल्का, एआरएस वेलनेस सेंटररांची में योगा का ट्रेंड इतना हाई है कि लोग थर्ड वेव की आहट के साथ ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले रहे हैं। पहले से ही पर्सनल ट्रेनिंग के लिए स्लॉट बुक कर रहे हैं। इससे साफ है कि लोग तेजी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैैं।अर्चना सचदेवा, योग इंस्ट्रक्टरभुजंगासन, कपाल भाती करने से इम्युनिटी बढ़ती है, साथ ही फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद है। लगातार दोनों लहरों में हमने फ्री ऑनलाइन क्लासेज ली, जिससे काफी लोगों को फायदा हुआ। योग से मेंटल पीस भी मिलती है, इसलिए योग को अपनाएं।जगदीश सिंह, मास्टर, योगिक साइंसहर दिन प्रोटीन रिच डाइट का सेवन करें जैसे अंडा, दूध, पनीर। साथ ही स्प्राउट्स हर दिन खाएं। आजकल वीगन डाइट काफी ट्रेंड में है पर मेरा मानना है कि कभी भी अपने आप को खाने से ना रोके। खाएं पर हर एक व्यंजन का लिमिट सेट करें।जगप्रीत कौर, योग इंस्ट्रक्टर व डाइटीशियन
Source: Dainik Jagran January 11, 2022 01:24 UTC