लौटकर आया सउदी से तो दे दिया तलाक - News Summed Up

लौटकर आया सउदी से तो दे दिया तलाक


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। खुल्दाबाद एरिया के बक्शी बाजार निवासी अरीवा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 15 मार्च 2015 में साहबे आलम से हुआ था। शौहर साहबे करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर का रहने वाला है। परेशान अरीवा के मुताबिक निकाह बाद वह ससुराल गई। कुछ महीने बाद उसे दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा। ससुराल के लोग तो लोग शौहर भी उसकी पिटाई करने लगा। ससुराल वालों के खिलाफ वह महिला थाने में 2019 में मुकदमा दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र पेश किया जा चुका है। इसी बीच साहबे आलम सउदी अरब में नौकरी करने चला गया। कहना यह भी है ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके में रहने लगी। बीते महीने शौहर सउदी अरब से लौटकर आया तो तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि वह दूसरी शादी की तैयारी में है।


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 01:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */