बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से श्रमिक दंपती घायल - News Summed Up

बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से श्रमिक दंपती घायल


बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से श्रमिक दंपती घायलबिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार श्रमिक और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पति—पत्नी को चोटे आई है। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर ट्रेलर के चालक की तलाश कर रही है।रतनपुर क्षेत्र के गोंदइया में रहने वाली प्रमिला साहू रोजी—मजदूरी करती हैं। सोमवार की सुबह नौ बजे वे अपनी पति शिवकुमार के साथ काम पर कोनी जा रही थी। सेंदरी के पास अरपाग्रीन कालोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार श्रमिक दंपति को टक्कर मार दी।इससे बाइक सवार पति—पत्नी गिरकर घायल हो गए। आहत महिला ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित ट्रेलर के चालक की तलाश कर रही है।Posted By: sandeep.yadav


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 23:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */