Hindi NewsLocalRajasthanPaliJaloreThe Eccentric Lover Shouted By Turning The Ax Today I Will Kill You, Continued To Attack Till I Diedमहिला की गर्दन काटकर शव से लिपटा: सनकी आशिक कुल्हाड़ी को घुमाकर चिल्लाया- आज तुझे जान से मार दूंगा, दम निकलने तक करता रहा हमलाहत्या के बाद शव से लिपटा आरोपी।जालोर के आहोर क्षेत्र में रविवार को एक तरफा प्यार में प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। महिला का दम निकलने तक कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा। जब तक महिला की सांसें चलती रहीं, आरोपी चिल्लाता रहा कि मैं तुझे मार दूंगा। कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि जमीन खून से लाल हो गई। आरोपी पर पागलपन इस कदर हावी था कि मौत के बाद शव से लिपट गया। पुलिस ने सनकी आशिक को मौके से गिरफ्तार किया। मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला है।मौत होने तक लगातार करता रहा वारथांवला गांव की 32 वर्षीय महिला शांतिदेवी पत्नी शांतिलाल चौधरी मनरेगा मजदूर थी। महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है। शांतिदेवी के दो बेटे हैं। यहां अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। शांतिदेवी रविवार को जोजावर नाडी में मनेरगा के काम कर गई थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला 21 वर्षीय गणेश पुत्र थानाराम मीणा आया। उसने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है। महिला ने इनकार किया तो गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पागलपन में आरोपी ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा। आरोपी चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन कटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा। जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, वो महिला को कुल्हाड़ी मारता गया।गणेश कई दिनों से शांतिदेवी को परेशान कर रहा था। जब वह नहीं मानी तो गणेश ने उसे मौत के घाट उतार दिया।शव से लिपटा रहा आरोपीसनकी आशिक के धारदार हथियार के वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मनरेगा के अन्य श्रमिकों ने बचाने का प्रयास भी किया। मगर आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए। आरोपी हत्या करने के बाद महिला के शव से लिपट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी आरोपी शव को छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया।एक तरफा प्यार बना मौत का कारणपुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी थांवला गांव के रहने वाले गणेश पुत्र थानाराम मीणा को पकड़ा है। आरोपी महिला से एक तरफा प्यार करता था। कई महीनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। महिला ने इस बारे में अपने पति शांतिलाल चौधरी को भी बताया था। पति ने आरोपी गणेश मीणा को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और अंजाम मौत तक पहुंच गया। मामले में महिला के जेठ गोमाराम पुत्र नाथूराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। महाराष्ट्र से पति के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।मनरेगा में काम कर रही थी महिला,कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा,आरोपी गिरफ्तार
Source: Dainik Bhaskar October 25, 2021 08:18 UTC