Hindi NewsLocalRajasthanJaipurThe Mobile Trader Was Thrashed To Death 10 Days Ago, The Names Of The Killers Were Told Before He Diedव्यापारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल व्यापारी की 10 दिन पहले पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, मरने से पहले बताए थे हत्यारों के नामजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर पुलिस ने व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या में फरार एक आरोपी विनोद कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है। विनोद वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। व्यापारी ने मरने से पहले ही हत्या के आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि हत्या के आरोपी विनोद कुमार सैनी (22) पुत्र रामनाथ सैनी निवासी डूंगरी हाउस, विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक रमेश चंद्र गुर्जर (32) विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 17 पर बढ़ारना के पास छाबड़ियों की ढाणी का रहने वाला था। वह मोबाइल शॉप चलाता था। 14 अक्टूबर को रात 9 बजे रमेशचंद्र गुर्जर अपने साथियों अशोक और सुरेंद्र के साथ रात 9 बजे रोड नंबर 17 पर भवानी टावर के बाहर खड़ा था। तभी इरशाद, बाबू, सन्नी और सोनू मीणा अपने तीन चार साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनके हाथ में लाठी सरिए थे। हमलावरों ने रमेश पर लाठी सरियों से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।इस बीच रमेश के साथ खड़े दोस्त भाग निकले। उन्होंने रमेश के परिवार को सूचना दी। घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। तब रमेश लहूलुहान हालत में भवानी टावर के बाहर अचेत पड़ा था। परिजनों ने उसे संभाला और सीकर रोड पर एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे पहले कांवटिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत बिगड़ने पर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। रमेश ने पुलिस को मारपीट करने वाले सारे युवकों के नाम बता दिए थे।इरशाद से रंजिश चल रही थीजांच में पता लगा कि रमेश गुर्जर के फरार आरोपी इरशाद से किसी बात पर रंजिश चल रही थी। इरशाद ने रमेश पर हमला करवाया था। इरशाद के साथ करण नायक, शहजाद अली उर्फ बाबू लाठी डंडे लेकर पहुंचे और रमेश से मारपीट की। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर चुकी हैै। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar October 25, 2021 07:56 UTC