राजस्थानी, मराठी और बंगाली थीम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन, PHOTO: 150 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ की पूजा, चौथ क्वीन का टाइटल भी दिया - News Summed Up

राजस्थानी, मराठी और बंगाली थीम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन, PHOTO: 150 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ की पूजा, चौथ क्वीन का टाइटल भी दिया


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurWomen Of Vasundhara Ladies Club Celebrated Karva Chauth, Garima Nareda Became The Best Karva Chauth Queenराजस्थानी, मराठी और बंगाली थीम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन, PHOTO: 150 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ की पूजा, चौथ क्वीन का टाइटल भी दियावसुंधरा क्लब की ओर से करवा चौथ सेलिब्रेशन किया गया। महिलाओं को अलग-अलग टाइटल भी दिए गए।करवा चौथ के अवसर पर जयपुर में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर वसुंधरा लेडीज क्लब की ओर से सुहाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ सेलिब्रेट किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ माता की कहानी सुनी और चाँद को देखा कर अपने पति और परिवार के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करती नजर आई। क्लब की अध्यक्ष सुमन मिश्र ने बताया कि इस दौरान यह कार्यक्रम राजस्थानी, बंगाली और मराठी थीम पर था। इसमें महिलाओं न सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी।कार्यक्रम के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल और बेस्ट सास-बहु जोड़ी टाइटल भी दिए गए। बेस्ट करवा चौथ क्वीन का टाइटल गरिमा नारेड़ा को दिया गया। साथ ही महिलाओं ने ''गली में आज चांद निकला गाने'' पर ग्रुप में डांस कर सेलिब्रेट किया।फोटो में देखे सुहाग महोत्सव..चौथ क्वीन का टाइटल गरिमा नारेड़ा को दिया गया।पारंम्परिक बंगाली लुक में चांद को देखती महिलाएं।मां दुर्गा से की पति की लंबी उम्र की कामना की।सास बहु की जोड़ी ने मचाई धूम।वसुंधरा लेडीज क्लब की महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतिपति के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाती महिला


Source: Dainik Bhaskar October 25, 2021 07:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */