विवाद: स्वरा भास्कर बोलीं- नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल - News Summed Up

विवाद: स्वरा भास्कर बोलीं- नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल


1 of 4स्वरा भास्कर - फोटो : Social mediaस्वरा भास्कर एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान को लेकर खबरों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि उन्हें नए भारत में डर लगता है, वह यहां सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इस बयान के लिए स्वरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें हिंदू धर्म छोड़ने की सलाह तक दे दी है।एक ट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा- 'चौंकाने वाला, शर्मनाक और पूरी तरह से अविश्वसनीय! नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं है... भीड़ को पीट-पीट कर मार डालने की बर्बरता की संस्कृति ने हमें एक ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां किसी पर भी कभी भी किसी भी चीज के लिए हमला किया जा सकता है! भयावह'हालांकि स्वरा अपने इस बयान के बाद फिर से यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा- दीदी आपको इस ट्वीट का कितना मिला? वहीं, दूसरे ने लिखा- तुम्हे भारत में डर लगता है तो पाकिस्तान क्यों नहीं चली जाती।2 of 4आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला - फोटो : सोशल मीडियास्वरा भास्कर का यह रिएक्शन उस घटना के बाद आया है जब, फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान रविवार को बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया। सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सेट पर जबरदस्ती घुस आए और निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्देशक के चेहरे पर स्याही भी फेंकी। मामले के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो भी बनाया। सामने आए वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता टीम के सदस्यों का पीछा करते हुए उनमें से एक को पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं।3 of 4स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडियाइससे पहले स्वरा भास्कर ने कहा था- "एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!" हालांकि इस बयान के बाद स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था। दरअसल शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया।4 of 4


Source: Dainik Bhaskar October 25, 2021 05:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */