डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके के एक टाउनशिप में अज्ञात बंदूकधारियों अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 9 लोगों की जान गई है। इस घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ेंदरअसल, शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर सोने की खदान वाले इलाके बेकर्सडेल में रात 1.00 बजे से पहले ठीक पहले हमलावरों ने वहां पर मौजूद लोगों पर गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी में पुलिस ने बताया था कि कुल 10 लोगों की मौत हुआ है, लेकिन आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 9 लोगों की जान गई है। लोगों पर हुई अंधाधुंध फायरिंग पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने शराखाने में बैठे लोगों पर गोलियां चलाईं और मौके पर भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस कमिश्नर मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मरने वालों में एक ऑनलाइन कार-हेलिंग सर्विस का चाल भी शामिल था। वह बार के बाहर था। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने की तलाश जारी।बता दें कि अफ्रीका सबसे अधिक औद्योगिक देश दक्षिण अफ्रीका, संगठित नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे गहरे अपराध और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। यहां पर गोलीबारी आम बात हो गई है। वहीं, अक्सर गैंग हिंसा अनौपचारिक व्यवसायों के बीच प्रतियोगिता के कारण होती है।
Source: Dainik Jagran December 21, 2025 05:44 UTC