संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापनदेवास। संयुक्त किसान संघर्ष समिति, मजदूर, गरीब आदिवासी संगठन ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के विरोध एवं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा। संगठन प्रदेश सचिव इंद्रसेन राव निमोणकर एवं जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने बताया कि लखीमपुर घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने, राज्य मंत्री के बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर दिनेश गुर्जर, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल भाट, रामचंद्र राठौर, दिनेश लोहारदा, शोभाराम, पूंजीलाल किशन, कमलाबाई, मांगीलाल, हरिकिशन आदि उपस्थित थे।मप्र औद्योगिक पेंशनर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्नदेवास। मप्र औद्योगिक पेंशनर संघ राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्ना हुआ। संघ के कोषाध्यक्ष गिरधर शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को समिति के अध्यक्ष अशोक राउत की अध्यक्षता व सांसद प्रज्ञा भारती के विशेष आतिथ्य में संत हिरदाराम नगर बैरागढ में संपन्ना हुआ। अधिवेशन में पिछले 10 वर्षों से चली आ रही पेंशन वृद्धि व अन्य मांगों के निराकरण के संबंध में अभी तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्रदान की गई। अधिवेशन में देवास के साथ ही अन्य जिले और प्रदेश के पेंशनर उपस्थित थे।डेंगू के सात नए मरीज मिलेदेवास। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में 30 संदिग्ध मरीजों कीजांच की गई थी। जिसमें सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें पांच बागली के मरीज हैं। वहीं दो सोनकच्छ के मरीज शामिल हैं। जिले में अब तक 184 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran October 26, 2021 18:34 UTC