संजय मांजरेकर ने इन भारतीयों को दी अपनी फेवरेट प्लेइंग 11 में जगह, कप्तान है विदेशी - News Summed Up

संजय मांजरेकर ने इन भारतीयों को दी अपनी फेवरेट प्लेइंग 11 में जगह, कप्तान है विदेशी


संजय मांजरेकर ने इन भारतीयों को दी अपनी फेवरेट प्लेइंग 11 में जगह, कप्तान है विदेशीनई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का समापन हो गया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। फाइनल मैच में बाउंड्री काउंट के आधार पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया, क्योंकि 50-50 ओवर के बाद सुपरओवर भी टाई हो गया था।वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब हर एक दिग्गज खिलाड़ी और कॉमेंटेटर अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुन रहा है। ICC ने भी फेवरेट प्लेइंग चुनी है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर जैसे तमाम दिग्गज क्रिकेटर अपनी फेव 11 बता चुके हैं। इसी लिस्ट में अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने अब अपनी पसंदीदा टीम चुनी है।संजय मांजरेकर ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में केवल तीन भारतीयों जगह दी है। यहां तक कि विराट कोहली को शामिल तो किया है, लेकिन मांजरेकर ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान नहीं बनाया है। मांजरेकर की इस टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने बल्ले से तो रन बनाए ही हैं। साथ ही साथ अपनी टीम को फाइनल तक का सफर भी तय कराया है।मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें विराट कोहली के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। संजय मांजरेकर ने धौनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बतौर विकेटकीपर अपनी इस टीम में जगह दी है। वहीं, रवींद्र जडेजा की तारीफ करने वाले मांजरेकर ने उन्हें इस टीम में स्थान नहीं दिया है।संजय मांजरेकर की वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवनजेसन रॉय, रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन, विराट कोहली, केन विलियमसन (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, मिचेल स्टार्क, शाहीन अफरीदी, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह।Posted By: Vikash Gaur


Source: Dainik Jagran July 18, 2019 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */