जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश कौशल अब कमला नेहरू महिला महाविद्यालय की नई निदेशक भी होगी। साथ ही अंग्रेजी विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. राजश्री राणावत कमला नेहरू महिला महाविद्यालय बालिका छात्रावास की वार्डन होगी। मंगलवार देर शाम कुलपति प्रो. गुलाबसिंह चौहान ने दोनों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए।केएन कॉलेज की वर्तमान निर्देशक व वार्डन प्रो.वीणा भाटिया इसी माह सेवानिवृत्त हो रही है। वार्डन को लेकर लंबी खींचतान के बाद आखिर मंगलवार देर शाम आदेश जारी हो ही गए।बुधवार को विद्यार्थियों, शोद्यार्थियों के साथ समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई दी। केएन कॉलेज निदेशक के रूप में नियुक्त हुई प्रोफेसर कैलाश कौशल अब एक अगस्त को संभवतया पदभार ग्रहण करेगी।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2019 09:22 UTC