भारत के मोबाइल यूजर्स के लिए नेटफ्लिक्स ला रहा सस्ता प्लान, आधी हो जाएगी कीमत - News Summed Up

भारत के मोबाइल यूजर्स के लिए नेटफ्लिक्स ला रहा सस्ता प्लान, आधी हो जाएगी कीमत


अमेजन प्राइम को मिलेगी कड़ी टक्कर, टीवी के खर्च पर मिलेगी विशेष वीडियो देखने की सुविधाMoneybhaskar.com Jul 18,2019 02:35:00 PM ISTनई दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स भारतीय यूजर्स के लिए सस्ता प्लान लाने पर विचार कर रही है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह प्लान केवल मोबाइल यूजर्स के लिए होगा और इससे ग्राहक संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि अमेजन प्राइम वीडियो और अन्य लोकल कंपनियों से मुकाबले के लिए नेटफ्लिक्स यह प्लान ला रहा है।तीसरी तिमाही में जारी होगा नया प्लाननेटफ्लिक्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कई महीनों तक परीक्षण के बाद कंपनी ने निर्णय लिया है कि भारत में केवल मोबाइल यूजर्स के लिए सस्ता प्लान लॉन्च किया जाए, जोकि मौजूदा प्लान्स का ही हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस प्लान को तीसरी तिमाही में लॉन्च कर देंगे। कंपनी का कहना है कि इस प्लान से भारत में बड़ी संख्या में यूजर प्रभावित होंगे। कंपनी का मानना है कि यह प्लान भारत में कारोबार विस्तार में काफी मदद करेगा, जहां पर टीवी इंडस्ट्री में एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) पांच डालर से कम है।250 रुपए प्रतिमाह होगी फीसकंपनी ने कहा कि भारत में उसका केवल मोबाइल प्लान 250 रुपए प्रतिमाह है। कंपनी फिलहाल 500 रुपए प्रतिमाह से अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस समय नेटफ्लिक्स के 190 देशों में करीब 15 करोड़ यूजर हैं। हालांकि, कंपनी ने देशों के अनुसार अलग-अलग डाटा उपलब्ध नहीं कराया है। भारत में इंटरनेट डाटा सस्ता होने के बाद ऑनलाइन कंटेट की खपत तेजी से बढ़ रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2019 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */