संघर्ष विराम उल्लंघन पर BSF सख्त, आईजी बोले- उठाया जाना चाहिए मानवाधिकार का मुद्दा - News Summed Up

संघर्ष विराम उल्लंघन पर BSF सख्त, आईजी बोले- उठाया जाना चाहिए मानवाधिकार का मुद्दा


पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे केरन उरी और नौगाम सहित कई क्षेत्रों में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के 11 जवानों को ढेर कर दिया और आतंकियों के लांचिंग पैड भी तबाह कर दिए।श्रीनगर, एएनआइ। पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा जम्मू-कश्मीर में सीजफायर (Ceasefire) का उल्लंघन करने को लेकर बीएसएफ (BSF) के महानिरीक्षक (आईजी) राजेश मिश्रा ने कड़ी निंदा की है। मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन (Human rights issue) का मुद्दा उठाया जाना चाहिए। हाल के दिनों में संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण नागरिकों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।13 नवंबर को पाकिस्तान द्वारा कई संघर्ष विराम उल्लंघनों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए संदेश देने के सवाल पर बीएसएफ आईजी ने कहा, 'नागरिकों को उनकी संपत्तियों के अलावा कई और तरह का नुकसान हुआ है। इसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया जाना चाहिए। इससे पहले आज कश्मीर फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को बारामूला जिले में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में शहीद हुए उप-निरीक्षक राकेश डोभाल को अंतिम विदाई दी गई।Lot of harm was inflicted on civilians including damage to their properties. Issue of human rights violation should be raised: Rajesh Mishra, BSF IG, Kashmir on being asked if he has any message for international community over multiple ceasefire violations by Pakistan on Nov 13 pic.twitter.com/lRkEOYr7Bt — ANI (@ANI) November 15, 2020आपको बता दें कि 13 नवंबर को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू कर दिया। इश दौरान पाकिस्तानी सेना ने तोपखाने, मोर्टार और अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल करके नागरिक क्षेत्रों को जानबूझकर निशाना बनाया। उप-निरीक्षक राकेश डोभाल ने तुरंत जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं, बीएसएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नौगाम सेक्टर में दुश्मन को बहुत नुकसान हुआ है। बहादुरी से लड़ने के दौरान, वह दुश्मन की गोली का शिकार हो गए।वहीं, दूसरी तरफ भारत ने शनिवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि पाकिस्तान ने शांति को बाधित करने के लिए भारत में उत्सव का अवसर चुना और पाकिस्तानी बलों ने निर्दोष नागरिकों का जानबूझकर निशाना बनाया।भारत ने सीमा पार आतंकवादी घुसपैठ को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के समर्थन का कड़ा विरोध किया, जिसमें पाकिस्तान की सेना द्वारा दी गई कवर फायर भी शामिल है। पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य को गंभीर चोटें लगी है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 15, 2020 07:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */